अलग होंगे ब्रिटेन शाही परिवार के दो भाई, बकिंघम पैलेस ने की पुष्ठि

5167
24757

मुम्बई: काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन से अलग हो रहे हैं। अब इस खबर पर पुष्ठि हो चुकी है रॉयल फैमिली के दोनों भाई अलग हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भाई अपना घर और ऑफिस अलग-अलग रखेंगे। शाही परिवारों के अलग होने के फैसले को पिता प्रिंस चार्ल्स और महारानी एलिजाबेथ की सहमति मिल गई है।

जहां एक तरफ विलियम और केट अपना ऑफिस शाही महल से बाहर ही रखेंगे। वहीं हैरी और मेगन का ऑफिस महल में स्थानांतरित होगा, लेकिन उनका निवास महल से बाहर होगा।

फ्रॉगम कॉटेज होगा प्रिंस का नया ठिकाना :
हैरी और मेगन नए घर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करना चाहते हैं। दोनों का आधिकारिक निवास फ्रॉगम कॉटेज होगा। वहीं विलियम और केट अपने तीनों बच्चों के साथ महल में ही रहेंगे। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया- ‘शाही परिवारों के अलग होने की योजना पहले से तय थी। महारानी और प्रिंस चार्ल्स की सहमती मिलने के बाद इस पर काम शुरु किया गया।’

बकिंघम पैलेस के कर्मचारी रखेंगे सारी जानकारी
हैरी और मेगन जल्द से जल्द अपने नए निवास में जाना चाहते हैं। नए घर में नए कर्मचारी होंगे, लेकिन वो सभी बकिंघम पैलेस के कर्मचारियों के साथ संपर्क में रहेंगे और महारानी के संचार सचिव को रिपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें:
यूजर्स ने किया दावा, फेसबुक बना रहा अपनी क्रिप्टो करेंसी, जानिए कितनी है सच्चाई
श्रीसंत के फैंस के लिए बड़ी खबर, जानिए क्यों जल्द नजर आ सकते हैं मैदान पर
न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर बड़ा हमला, 27 की मौत, बाल-बाल बची इस देश की क्रिकेट टीम
मुंबई में बड़ा हादसा, CSMT फुटओवर ब्रिज गिरने से 4 की मौत 34 घायल
भारतीय राजनीति पर जबरदस्त तंज कसते ये 6 गाने, शेयर करने से भी खुद को रोक नहीं पाएंगे

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here