बड़ी अजीब-सी रस्में हैं इन 8 धार्मिक स्थलों की, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

0
1272

अजीबोगरीब लोगों के बारें में तो आपने सुना ही होगा लेकिन कुछ ऐसे धार्मिक स्थल है जो अपनी विचित्र सी मान्यताओं के कारण पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। कहते हैं संसार में सबसे बड़ा कुछ है तो वह है विश्वास और आस्था। अगर ये न होता तो पत्थर कभी भगवान नहीं हो सकता। विश्वास ही वह ताकत है जो मनुष्य को जीवन में कामयाब बनाता है। लेकिन कभी-कभी ये विश्वास आपको अंधविश्वासी भी बना देता है। खैर आप इन तस्वीरों को देखिए और खुद ही फैसला लीजिए…

30

वीजा दिलाने वाले बालाजी

आज के जमाने में हर कोई विदेश जाना चाहता है लेकिन बिना वीजा के विदेश जाना मुश्किल है। इस तरह की चाहत रखने वाले भक्तों की मुरादें पूरी करने के लिए हैदराबाद के बालाजी की ख्याति दूर-दूर तक है। कहते हैं कि बालाजी के दरबार में हाजिरी देने वालों को जल्दी ही वीजा मिल जाती है, खासतौर पर अमेरिका का वीजा दिलाने के लिए तो यह खूब मशहूर हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त यहां वापस आकर भगवान का धन्यवाद करते हैं। भक्तों का दावा है कि यहां वीजा की मन्नत मांगने वाले को निराश नहीं होना पड़ता।

Karni Mata Temple Story

यहां चूहों को माना जाता है देवस्वरूप

बीकानेर, राजस्थान के देशनोक में स्थित है करणी माता का मंदिर। जहां 20 हजार से अधिक संख्या में चूहे रहते हैं। यहां इन्हें काबा कहा जाता है। इस मंदिर में भक्त पैर उठाकर नहीं चल पाते क्योंकि पैर के नीचे चूहा आना अपशकुन माना जाता है। आप यहां पैर घसीटकर ही चल सकते हैं।

ghadiwale-baba

इस मंदिर में चढ़ाई जाती हैं घड़ियां

जौनपुर के ब्रह्मा बाबा मंदिर में भक्त घड़ियां चढ़ाते हैं। इनमें कलाई घड़ी और दीवार घड़ियां दोनों शामिल हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने पर किसी श्रद्धालु को निराशा नहीं होती।

1451469928-shaheed-baba-nihal-singh-gurudwara-jalandhar

इस गुरुद्वारे में चढ़ाए जाते हैं टॉय प्लेन

जालंधर के निकट एक गांव में स्थित है शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा। यहां भक्त बच्चों के खेलने के एयरोप्लेन चढ़ाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वीजा जल्दी मिलता है।

om-banna-bullet-pali

इस मंदिर के भगवान हैं ‘रॉयल एनफील्ड 350 सी सी’

जोधपुर स्थित ओम बन्ना मंदिर में 350 सीसी की एक पुरानी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक है। लोग इन्हें देवता मानकर पूजते हैं। ऐसी मान्यता है इस बाइक की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती।

kaal-bhairavइस मंदिर में प्रसाद के तौर पर दी जाती है मदिरा

उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भगवान को भेंट स्वरूप शराब चढ़ाई जाती है। भोग लगाने के बाद यही शराब भक्तों में प्रसाद रूप में बांट दी जाती है।

child pooja

गर्दन तक मिट्टी में दबे बच्चे, आखिर क्यों?

गुलबर्ग के मोमिनपुर में स्थित सात गुम्बज मस्जिद की एक विचित्र मान्यता है। यहां छोटे-छोटे बच्चो को गर्दन तक जमीन में गाड़ दिया जाता है। दरअसल ये ऐसे स्पेशल चाइल्ड्स होते हैं जिनके हाथों या पैरों में कोई परेशानी होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों की बीमारी ठीक हो जाती है।

Shiv

भगवान शिव की पूजा में झाड़ू का प्रयोग

क्या आप कभी भगवान शिव के आस-पास झाड़ू रहने देंगे, शायद नहीं, क्योंकि आप कहेंगे कि इससे भगवान शिव का अपमान होगा। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश के संभल जिला में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में जाएंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि यहां लोग शिव जी को झाड़ू चढ़ाते हैं। आपको बता दें कि ये परंपरा वर्षों से यहां चली आ रही है। लोगों का मानना है कि शिवलिंग को झाड़ू चढ़ाने से त्वचा रोग दूर हो जाता है। यहां के लोग अन्य रोगों में भी इस उपाय को कारगर मानते हैं।

आप अन्य ख़बर पढ़ने के लिए नीचे लिखे लिंक पर क्लिक कर के पढ़ सकते हैं –

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)