इन 8 चीजों को फ्रीजर में भूल कर भी ना रखें….

0
427

आपका फ्रिज खाने-पीने की चीजों को कुछ समय तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए ही है ताकि वे जल्दी खराब ना हों और आने वाले कुछ दिनों तक वे सेफ रह पाएं। लेकिन हम कई सारी चीजों को फ्रीज में रखते जो कि हमारी सेहत के लिए सही नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को आप अपने फ्रीज में जगह दे और किसे नहीं…

इन चीजों को फ्रीजर में भूल कर भी ना रखें 

अंडे 

अंडों को फ्रीजर में रखने से इसमें मौजूद लिक्विड जमकर कठोर हो जाएगा और इससे उसे खोल के अंदर ही ज्यादा जगह की जरूरत होगी, नतीजतन अंडे जमकर फूट जाते हैं। अंडों को फ्रीजर में रखने से इनका टूटने का डर बना रहता है। जिससे कि फ्रीजर में अजीब सी गंध फैल सकता है। अंडों के लिए फ्रिज में अलग जगह होती है सेफ रखने के लिए इन्हें प्रॉपर जगह पर ही रखें। या फिर इन्हें रसोई में किसी ठंडी जगह पर सुरक्षित रखा जा सकता है।

खट्टी क्रीम 

फ्रीजर में स्टोर करने से क्रीम्स अपना स्वाद और टैक्सचर दोनों खो देते हैं। इससे इनकी अजीब सी गंध हो जाती है और इन्हें किसी रेसिपी में डाला जाना संभव नहीं रह पाता। इसलिए कोशिश करें कि इन पर अंकित तारीख से पहले ही इन्हें कंज्यूम कर लिया जाए।

कॉफी 

कॉफी को फ्रीजर में रखने से इसकी खुशबू में फर्क आ जाता है। ज्यादा ठंड से इसकी न्यूट्रीशनल प्रॉपर्टीज में भी काफी बदलाव आ जाता है।  इसलिए इसे फ्रीजर में नहीं रखें।

सलाद और हरी सब्जियां

सलाद और हरी सब्जियों का आनंद लेना है तो इन्हें ताजा ही खाएं। इन्हें फ्रिज या फ्रीजर में जमाकर के कुछ दिनों के लिए स्टोर नहीं किया जा सकता। ऐसा करने पर ये अपनी पोषकता और टेस्ट दोनों ही खो देेंगे। इसलिए इन्हें उतना ही खरीदें जितनी आपके घर में खपत है। इन्हें फ्रिजर में ना रखें हरी पत्तेदार चीजें जल्द ही अपना स्वाद खो देती हैं। हरी सब्जियों को धो कर सूखे मुलायम कपड़े या पेपर टॉवल में रैप करने के बाद फ्रिज में सबसे नीचे सब्जियों के डिब्बे में रखें। लेकिन इन्हें फ्रीजर में स्टोर करने की भूल कभी ना करें।

दही 

प्लेन दही या ग्रीक योगर्ट भी फ्रीजर में रखने से अपना टैक्सचर खो देते हैं। अगर इन्हें कुछ दिन फ्रीजर में रखा जाए। ज्यादातर दही और इससे संबंधित चीजें फ्रीजर में स्वादहीन हो जाती हैं इसलिए इन्हें फ्रीजर में स्टोर ना किया जाए।

चीज 

चीज एक अन्य ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है जो फ्रीजर में रखे जाने से आसानी से खराब हो सकता है। फ्रीजर में रखने से ये ज्यादा कठोर, ठोस, दरारयुक्त यहां तक कि दरदरे टैक्सचर वाला हो सकता है और इसकी सॉफ्टनेस खत्म हो जाती है। जब इसे इस्तेमाल के लिए फ्रीजर से निकाला जाता है तो ये दूसरी रेसेपीज में मुश्किल से ही मिल पाती है। साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। इसलिए चीज को फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए फ्रीजर में स्टोर करके कभी ना रखें।

व्हिप्ड एग वाइट्स 

अंडे की जरदी यानी सफेद हिस्से को फ्रीजर में ना रखें। अगर आपके पास अंडे का सफेद हिस्सा एक्स्ट्रा बच गया है तो उसे फ्रेश ही फेस मास्क या हेअर मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर लें। फ्रीजर में रखे जाने से ये इसका टैक्सचर और दूसरे तत्व खत्म हो जाते हैं।

आलू 

आलू में ज्यादा पानी होता है, फ्रीजर में स्टोर करने से ये जमकर कठोर हो जाएगा और जब इन्हें निकालकर आप इस्तेमाल करेंगे तो इनके बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो जाने और इनका फ्लेवर बदल जाने के कारण ये इस्तेमाल योग्य नहीं रह पाते। अगर आप आलू को फ्रीजर में रखना ही चाहते हैं तो पहले इन्हें उबाल लें। वैसे आलू को ताजा बनाए रखने के लिए इन्हें रसोई में ही किसी ठंडे या अंधेरे कोने में रख दें।