उम्र का अंतर बताता है, शादी कब तक चलेगी!

0
653

लाइफस्टाइल डेस्क: भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी ब्याह के फैसले आज भी हमारे घर के बड़े लेते हैं और उनके लिए कई चीजे मायने भी रखती है। लेकिन इस बदलते दौर में न्यू जनरेशन शादी के बारें में अलग सोच रखने लगी है। जिसमें से एक है उम्र..जो कि आपकी शादीशुदा जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव डाल सकता है।

ऐसा हम नहीं बल्कि एक शोध का दावा है। वैसे शादी जिन दो लोगों के बीच हो रही है, उनमें उम्र का फासला यूं तो मायने नहीं रखता, लेकिन इमोरी विश्वविद्यालय के एंड्र्यू फ्रांसेस और ह्यूगो मिआलोन की ओर से किए गए शोध में इस कुछ बातें सामने आई हैं।

शोध में 3000 कपल्स ने हिस्सा लिया। शोध के मुताबिक कपल्स के बीच उम्र का जितना अधिक फासला होगा, शादी के टूटने के चांसेज उतने ही बढ़ जाते हैं। शोध की मानें तो अगर कपल्स के बीच उम्र का फासला 5 साल तक है, तो ऐसी शादियों के टूटने की उम्मीद 18 फीसदी बढ़ जाती है।

अगर ये फासला 20 साल या अधिक का है, तो 95 फीसद शादियां टूट जाती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक शादी के दौरान कपल्स के उम्र के बीच फासला अगर एक साल या कम का है, तो शादी टूटने के चांसेज सिर्फ 3 फीसदी तक ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें: