पीरियड सेक्स के बारे में ये बातें नहीं जानते आप

0
748

लाइफस्टाइल डेस्क: ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स को पसंद करती है तो कुछ इसके बारें में सोचने से ही बचती है। डॉक्टर्स भी इन दिनों में सेक्स ना करने की सलाह देते हैं। इन बातों से परे कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान ज्यादा उत्तेजित और स्ट्रॉन्ग ऑर्गज्म महसूस करती हैं। ‘पीरियड्स के दूसरे या तीसरे दिन आपका ईस्ट्रजन लेवल अपने पीक पर होता है और इस दौरान आप सबसे ज्यादा उत्तेजना महसूस करती हैं।

साथ ही पीरियड्स के पहले दिन जितनी असुविधा महसूस होती है वह भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और आपका मूड भी बेहतर होने लगता है। मेन्ट्रूअल ब्लड की वजह से वजाइनल पैसेज लुब्रिकेटेड रहता है जिससे सेक्स करना और भी ज्यादा आसान और स्मूथ हो जाता है।’ अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो ये खबर आपको ध्यान से पढ़नी चाहिए। ताकि पीरियड्स के दौरान सेक्स की सावधानी आप बरत सकें।

अपने पार्टनर से बात करें-
पहले से यह मानकर न बैठें कि आपके पार्टनर को पीरियड सेक्स के बारे में सबकुछ पता है। हो सकता है उन्हें यह पसंद हो या नापसंद हो। इसलिए अपने पार्टनर से इस बारें में खुलकर बात करें। जबतक आप पीरियडस सेक्स के बारें में बात नहीं करेगी तब तक आपके मन में अजीबोगरीब भ्रांतियां बनती चली जाएगी।
पीरियडस सेक्स के दौरान इन बातों की चिंता ना करें-
पीरियड्स टाइम में पार्टनर अपने समय को एक चिंता में निकाल देते हैं वो हैं गंदगी फैलने का। इसके लिए कई शादीशुदा कपल्स ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि, वह इस दौरान प्लास्टिक शीट या कपड़ा बिछा लेते हैं जिससे ब्लड अन्य कपड़ों पर नहीं लगता। वहीं दूसरे कपल ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, कि वह अक्सर इस समय को शॉवर के नीचे इंजॉय करना पसंद करते हैं ताकि तमाम परेशानियों से राहत मिल सके।
504478210
सेक्स आपकी पर्सनल चॉइस-
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना है या नहीं यह आपकी पर्सनल चॉइस होनी चाहिए। यह आपके कंफर्ट लेवल पर निर्भर करता है। किसी के जबरन कहने पर ऐसा न करें। पीरियड्स एक नॉर्मल बॉडी फंक्शन है और इसके लिए आपको शर्मिंदा होने या अपराधबोध महसूस करने की जरूरत नहीं है। अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहती हैं तो खुद को संतुष्ट करने के कई दूसरे तरीके मौजूद हैं।
lifestyle
इन सलाह को अनदेखा ना करें-
पीरियड के दौरान एक महिला के गुप्तांग में इंफेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। साथ ही STD और वायरस संबंधित बीमारियां जैसे हेपेटाइटिस बी और HIV होने की आशंका भी रहती है। अगर आप गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल कर रही हैं तब भी पीरियड के शुरूआती कुछ दिनों में कॉन्डम का इस्तेमाल करें। इससे इंफेक्शन होने का चांस कम रहेगा।
खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now