चेहरे के अनचाहे बालों को हटाना है, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्‍स

0
349

चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाकर सुंदर दिखना चाहती हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाए…

1. चार चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे रूई के फाहे से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो ले। बढ़िया परिणाम के लिए इसे सप्ताह में दो बार लगाएं।

2. जौ का दलिया बेहतरीन एकस्फोलिएटिंग एजेंट होने के साथ ही आपके चेहरे के बालों को हटाने में भी मदद करता है। आधा चम्मच जौ का दलिया में आठ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला कर 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें फिर धो ले। इसे सप्ताह में दो दिन लगाएं।

3. एक चम्मच शहद में दही मिलाकर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे सूखने पर चीनी से हल्के हाथों से रगड़कर कर छुड़ाएं। चेहरा धुलने के बाद टोनर या मॉइस्चराइजर लगाएं।

4. मकई का आटा, एक चम्मच चीनी और एक अंडा को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना ले। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद धुल ले। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं।

5. एक कटोरी मसूर दाल को रात भर के लिए भिगों दे। इस पीस कर इसमें पिसा आलू मिला ले। इसे चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद इसे धो ले। यह चेहरे के बाल हटाने का कारगर उपाय है।