शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, जानें खीर को रोशनी में रखने का सही समय?

0
357

Sharad Purnima 2023: साल भर में 12 पूर्णिमा आती हैं और भारत में आश्विन माह की पूर्णिमा को सबसे शुभ दिन माना जाता है। जिसे शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। आश्विन माह की पूर्णिमा अन्य सभी पूर्णिमा सें भी बिल्कुल अलग होती है, क्योंकि इस दिन चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओ सें युक्त होता है।

इस दिन खीर बनाकर आंगन में रखने की परम्परा है और सुबह स्नान कर उसे ग्रहण किया जाता है। इससे सारे रोग दोष समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा और कथा श्रवण करना विशेष फलदायी होता है। इससे सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कब है शरद पूर्णिमा और इसका महत्व क्या है।

ये भी पढ़ें: 27 अक्टूबर का दिन.. इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानिए बस क्लिक पर…

कब सें कब तक है शरद पूर्णिमा
शरद पूर्णिमा की तिथि 28 अक्टूबर की सुबह 04 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है और समापन 28 अक्टूबर की देर रात 03 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है। इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: जानिए किस दिन होगा अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम-सीएम समेत 5लाख लोग होंगे शामिल

कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में पूजा पाठ वर्जित होता है। यानि चंद्र ग्रहण के दिन दोपहर 03 बजे सूतक काल लग जाएगा और ग्रहण की शुरुआत 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 05 मिनट होगी। जोकि रात के 02 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: इन दो खास कारणों की वजह से शरद पूर्णिमा को चांद की रोशनी में रखी जाती है खीर

शरद पूर्णिमा पर खीर क्यों बनाते हैं?
शरद पूर्णिमा का जिक्र धर्म ग्रंथों के साथ ही आयुर्वेद में भी है। इस रात में चंद्र की रोशनी खीर बनाने की परंपरा है। रात में खीर बनाई जाती है, भगवान को भोग लगाया जाता है और फिर इस खीर का सेवन किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।