डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ की कार्यकारणी का विस्तार, मनोहर लाल चौहान तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

121

हनुमानगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ गोलूवाला की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत होकर नई कार्यकारिणी का गठन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोहर लाल चौहान को लगातार तीसरी बार संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सरवटा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद के लिए विकास बरोड एवं महेंद्र पाल टेलर का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त संरक्षक पद पर विनोद महायच को मनोनीत किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल एवं विजय कुमार को नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष मनोहर लाल चौहान ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को सामाजिक जागरूकता से जोड़ना संघ का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी एक वर्ष का कार्यकाल संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं युवाओं को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समर्पित रहेगा। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अंत में सभी सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक में गोपाल मास्टर, गुलाब महेरड़ा, ओमप्रकाश चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष विनोद महायच, पूर्व अध्यक्ष विजय कालवा, शंकरलाल, सूर्या कालवा, बलराज सिहं, विकास बरोड, संजय चौहान व अन्य सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।