हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की एक विशेष बैठक परिषद कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठनात्मक विस्तार, परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। बैठक के दौरान परिषद के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चंदड़ा गांव का गठन किया गया। इसी क्रम में समाजसेवी इकबाल सिंह धालीवाल को चंदड़ा गांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने इस अवसर पर कहा कि इकबाल सिंह धालीवाल एक सक्रिय समाजसेवी, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समर्पित गोसेवक हैं। उनके परिषद से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और कार्यों में गति मिलेगी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक, रचनात्मक एवं युवाओं को जोड़ने वाले कार्यों से प्रभावित होकर ही इकबाल सिंह धालीवाल ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की है, जो परिषद के लिए गर्व की बात है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान परिषद के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों, युवाओं की अधिक भागीदारी, सेवा कार्यों के विस्तार तथा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर अपने-अपने सुझाव रखे। नवनियुक्त अध्यक्ष इकबाल सिंह धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। कार्यक्रम में परिषद के सदस्य रामकरन वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र सोनी, रामलाल कांवलिया, रामगोपाल सेन, गिरिराज शर्मा, शंकर सैनी, सचिन त्यागी, जोट सिंह लम्बरदार, सचिन वॉट्स, किशोरी जी, कोडाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































