आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर एनकाउंटर, 23 माओवादियों को किया ढेर

0
324

सोमवार सुबह आंध्रप्रदेश और ओडिशा बार्डर पर 23 माओवादियों की मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इस एनकाउंटर को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 50 से 60 माओवादी मलकानगिरी से 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में मीटिंग के लिए पहुंचे थे। पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के बाद आंध्रप्रदेश और ओडिशा पुलिस की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई।

गोलीबारी में पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 23 माओवादियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से 4 एके-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस ऑपरेशन के बारे में बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए मीटिंग में टॉप कमांडर्स के पहुंचने की जानकारी मिली थी।

जिसके बाद पुलिस ने शनिवार रात एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। मलकानगिरी से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर कथित कैंप में हुई मुठभेड़ में 23 माओवादियो को ढेर कर दिया गया। बता दें कि मलकानगिरी राज्य में माओवाद से प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है।