श्री अमरनाथ सेवा समिति का 29वां सफल भंडारा सम्पन्न, हनुमानगढ़ में हुआ सेवादारों का भव्य स्वागत

354

हनुमानगढ़। श्री अमरनाथ सेवा समिति (रजि.) हनुमानगढ़ के सेवादारों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पंचतरणी में लगाए गए 29वें सफल भंडारे का समापन होने के बाद जब वे हनुमानगढ़ टाउन लौटे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित समिति की धर्मशाला में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने सेवादारों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समिति सचिव इन्द्रजीत चराया ने जानकारी दी कि यह भंडारा पवित्र अमरनाथ गुफा से लगभग 5 किलोमीटर पहले, हेलीपैड के सामने पंचतरणी में लगाया गया था। भंडारे में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों के लिए सुबह-शाम का भोजन, गर्म पानी, चाय-नाश्ता और ठहरने की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई। प्रतिदिन लगभग 2000 से 2500 यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था होती थी। किसी यात्री के अस्वस्थ होने पर तत्काल मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाती थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।