निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में पहले दिन 50 मरीजों ने लिया उपचार

22

-घुटनों, कमर, गर्दन व गठिया के दर्द से राहत के लिए 8 जुलाई तक चलेगा शिविर
हनुमानगढ़ । आर्य समाज मंदिर, हनुमानगढ़ टाउन में शनिवार से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के पहले दिन 50 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल, गठिया, मोटापा तथा अन्य शारीरिक दर्द से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।
शिविर में डॉ. मनोज चंदोलिया (सर्टिफाइड कपिंग थेरेपिस्ट) एवं विक्रम मशाल (न्यूरोथेरेपिस्ट एवं सुजोक विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच कर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मरीज जो घुटनों या कमर के दर्द के ऑपरेशन से बचना चाहते हैं, वे प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।
आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने बताया कि शिविर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होने बताया कि रविवार को विशेष रूप से आधुनिक मशीनों से हार्ट की जांच की जाएगी।
शिविर के सफल संचालन में नवदीप सिंह, राहुल सैन, सुभाष, इंद्रजीत चौधरी, विष्णु वर्मा, विशाल सोनी, गुरजंट सिंह, राजू वर्मा, शिवराज सिंह, संदीप शर्मा एवं ललित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था और उपचार संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।