भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

106

-19 अप्रैल को हनुमानगढ़ जंक्शन में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
हनुमानगढ़। 
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर आज पंचायती धर्मशाला, हनुमानगढ़ टाउन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल को गॉड ब्राह्मण धर्मशाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया कि जयंती समारोह को भव्य और प्रेरणादायक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन मिल सके और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। समारोह के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय बनेगा और समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। इसके अतिरिक्त सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप एरी, सारस्वत समाज के कालूराम शर्मा, गुर्जर गोड समाज के लेखराम जोशी, सूर्यप्रकाश जोशी, गॉड समाज के महेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, मनोज जोशी, पारीक समाज के पवन पारीक, हरीश शर्मा, चंद्रप्रकाश दाधीच, नरेश शर्मा, भारत भूषण कौशिक, विजय जोशी, मनोज शर्मा, डॉ. एमपी शर्मा, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।