नगर परिषद हनुमानगढ़ में प्रशासक नियुक्त, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने संभाला पदभार

457

हनुमानगढ़, 27 नवंबर। नगर परिषद हनुमानगढ़ में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नए प्रशासक के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) उम्मेदीलाल मीणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहर के विकास और आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभापति सुमित रणवा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर परिषद के प्रशासक का जिम्मा राज्य सरकार के आदेशानुसार एडीएम मीणा को सौंपा गया है। इसके साथ ही सरकार ने नगर परिषद के वार्डों का परिसीमन करने की योजना भी बनाई है, जिसके लिए आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।