सात साल बाद हनुमानगढ़ में सजे बास्केटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन

45

– पुरुष फाइनल में झुंझुनू ने राजस्थान पुलिस को 75-72 से हराया, महिला फाइनल में हनुमानगढ़ ने 48-41 से दर्ज की शानदार जीत
हनुमानगढ़।
सात साल के लंबे इंतजार के बाद हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल के महाकुंभ का रविवार को रोमांचक मुकाबलों और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। जिला बास्केटबॉल संघ हनुमानगढ़ एवं व्यापार मंडल शिक्षा समिति हनुमानगढ़ टाउन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झुंझुनू की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मेजबान हनुमानगढ़ की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। घरेलू मैदान पर महिला टीम की जीत से खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।