पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का गूंजा संदेश, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

24

हनुमानगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हनुमानगढ़ टाउन सेक्टर नंबर 3  में एक भव्य और गरिमामयी आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव पंडित विजयानन्द जी शास्त्री का आशीर्वाद लेने और उनका सम्मान करने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिष्य ओर श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने गुरुदेव का विधि-विधान से पूजन किया, उन्हें पुष्पमाला अर्पित की और जीवन में सही राह पर चलने का आशीर्वाद प्राप्त किया।पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाया संकल्प इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा उत्सव केवल आध्यात्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सामाजिक सरोकार से  जोड़ा गया। पूज्य गुरुदेव पंडित विजयानन्द जी शास्त्री ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और विशेषकर सैकड़ों शिष्यों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।
गुरुदेव की प्रेरणा से सभी उपस्थित लोगों ने देश को हरा-भरा बनाने के लिए अनिवार्य रूप से वृक्ष (पौधे) लगाने और उनकी देखभाल करने का दृढ़ संकल्प लिया।युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील की।समाज में बढ़ते नशे के चलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पंडित विजयानन्द जी शास्त्री ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मंच से देश और समाज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया। गुरुदेव ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना बेहद जरूरी है।
उनके इस आह्वान का वहां मौजूद सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।राजनेता और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थितइस भव्य समारोह में अध्यात्म के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहर के कई गणमान्य नागरिक, नगर विधायक श्री गणेश राज बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष  बंसल, व्यापार मंडल शिक्षा समिति  के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण  और देवेंद्र जी पारीक, आशीष पारीक,नगर परिषद के पार्षद मनोज बंसल, एवं अन्य नेता बड़ी संख्या में पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने गुरुदेव के चरणों में शीश नवाया और समाज सुधार के इस ऐतिहासिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ अत्यंत शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।