नीट पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

39

राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ता, प्रेस वार्ता कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
हनुमानगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से जिलाध्यक्ष संतोष पूनिया के नेतृत्व में संगठन की ओर से पहले ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई थी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।