BRICS Summit 2026: पुतिन पहुंचे दिल्ली, जिनपिंग समेत कई बड़े नेता आज-कल करेंगे एंट्री

13

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में होने वाले BRICS Summit 2026 के लिए नई दिल्ली पूरी तरह तैयार है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई अन्य राष्ट्राध्यक्ष शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे।

शुक्रवार को कौन-कौन पहुंच रहा है?

शुक्रवार को अलग-अलग समय पर कई विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंचे और पहुंचने वाले हैं।

  • रूस: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन — रात करीब 1:15 बजे
  • WHO: महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस — सुबह करीब 4:10 बजे
  • AIIB: अध्यक्ष ज़ू जियायी — सुबह करीब 8:30 बजे
  • उरुग्वे: विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन — सुबह करीब 8:45 बजे
  • दक्षिण अफ्रीका: राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा — सुबह करीब 9:05 बजे
  • युगांडा: उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो — सुबह करीब 9:15 बजे
  • संयुक्त राष्ट्र: महासचिव एंतोनियो गुटेरेस — दोपहर करीब 1:25 बजे
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक: अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ — दोपहर करीब 2 बजे
  • ईरान: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन — दोपहर करीब 2 बजे
  • नाइजीरिया: उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा — दोपहर करीब 2:45 बजे
  • मिस्र: राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी — शाम करीब 5:35 बजे
  • UAE: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान — शाम करीब 5:50 बजे
  • मलेशिया: प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम — शाम करीब 6:40 बजे
  • इथियोपिया: प्रधानमंत्री अबिय अहमद — शाम करीब 7:30 बजे
  • बुरुंडी: राष्ट्रपति एवरिस्ट नdayishimiye — रात करीब 8:45 बजे
  • इंडोनेशिया: राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो — रात करीब 9 बजे
  • फिलीपींस: राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर — रात करीब 10 बजे
  • क्यूबा: विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पैरिला — रात करीब 10:50 बजे
  • WTO: महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला — रात करीब 11:35 बजे

ये भी पढ़ें: 80s Trend Photo: सोशल मीडिया पर धूम मचा रही पुरानी तस्वीरें, क्या आप जानते हैं इनके पीछे छिपा खतरा?

शनिवार को इन नेताओं का होगा आगमन

शनिवार को भी कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचेंगे।

बेलारूस: विदेश मंत्री मैक्सिम रिझेंकोव-सुबह करीब 5:35 बजे

वियतनाम: प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग- सुबह करीब 11:05 बजे

चीन: राष्ट्रपति शी जिनपिंग-दोपहर करीब 12:25 बजे

बहरीन: विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जायानी – दोपहर करीब 3:30 बजे

कजाकिस्तान: राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव- शाम करीब 4:10 बजे

सऊदी अरब: विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद- रात करीब 9 बजे

भारत की अध्यक्षता में हो रहा यह BRICS Summit वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दुनिया की नजरें अब नई दिल्ली में होने वाली इन हाई-प्रोफाइल बैठकों और नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत पर हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।