तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया

42

-परिवार न्यायालय में काउंसलिंग से सुलझा विवाद, माला पहनाकर पति-पत्नी को साथ भेजा घर
हनुमानगढ़। करीब तीन वर्षों से चल रहे वैवाहिक विवाद में परिवार न्यायालय की काउंसलिंग के प्रयासों से एक परिवार फिर से बस गया। काउंसलर श्रीमती रेशमी सियाग की समझाइश और लगातार काउंसलिंग के प्रयासों से गुरबचन सिंह और सोना देवी के बीच चल रहा विवाद समाप्त हुआ और दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद परिवार न्यायालय में दोनों को माला पहनाकर खुशी-खुशी घर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार गुरबचन सिंह बनाम सोना देवी का प्रकरण करीब तीन साल से परिवार न्यायालय में चल रहा था। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दंपती के दो बच्चे हैं, ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का असर पूरे परिवार पर पड़ रहा था।
प्रकरण में काउंसलर श्रीमती रेशमी सियाग ने विशेष भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से संवाद किया। उन्होंने पति-पत्नी के बीच मतभेदों के कारणों को समझते हुए उन्हें आपसी संवाद, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में समझाया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को अपने विवाद को आपसी सहमति से समाप्त कर परिवार को दोबारा एक साथ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।