पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर गौशाला में गायों को हरा चारा डाला

0
369
हनुमानगढ़। टीम वसुंधरा राजे युवा मोर्चा जिला हनुमानगढ़ द्वारा राजस्थान की यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर मक्कासर की गौशाला में बेजुबान गायों को हरा चारा डाला वृद्धाश्रम में केक काटकर बुजुर्गो में फलों का वितरण किया। टीम वसुंधरा राजे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनदीप गोदारा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा राजस्थान में करवाये गये विकास कार्य आज भी राजस्थान की जनता याद कर रही है और उनका लाभ उठा रही है। उन्होने बताया कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व मंत्री डाॅ. रामप्रताप की दुरदर्शी सोच के कारण हनुमानगढ़ के हजारों किसानों को सेम से छुटकारा मिला था जो कि सराहनीय है। मंगलवार को टीम वसुंधरा राजे सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरा चारा डालकर व बुजुर्गो से वसुंधरा राजे के उज्जवल भविष्य में उत्तम स्वास्थय की कामना की। इस मौके पर टीम वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बेनीवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनदीप गोदारा, जिला उपाध्यक्ष सतीश डूडी, पीलीबंगा विधानसभा अध्यक्ष बलराम बेनीवाल, उपाध्यक्ष राजीव बेनीवाल, सुनील बेनीवाल, सौरभ गोदारा, हरदीप सिंह कालीबंगा, विनोद गोदारा, श्योमित्र उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।