जिला कलक्टर समेत अन्य अतिथियों ने जिला क्लब के बाहर किया पौधरोपण

0
172
-पूर्व एसपी श्रीमती डोगरा के पिता की याद में मानव उत्थान समिति ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम
हनुमानगढ़।
मानव उत्थान सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा शनिवार को पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा के पिता स्व.  अशोक कुमार डोगरा की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जंक्शन स्थित जिला क्लब के बाहर ट्री गार्ड समेत 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नत्थमल डिडेल, विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई थे। उक्त पौधरोपण हेतु स्व. श्री अशोक कुमार डोगरा की धर्मपत्नी श्रीमती आशा डोगरा, पूर्व एसपी श्रीमती राशि डोगरा डूडी, दामाद अभिनव डूडी व पुत्री श्रुति डोगरा द्वारा समिति को 15 ट्री गार्ड सहित पौधों का सहयोग किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर नत्थमल डिडेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के लाधूसिंह भाटी और उनकी पूरी टीम की खास बात ये है कि चाहे कम पौधरोपण करें लेकिन ट्री गार्ड के साथ ही करते हैं। इनके द्वारा जिला मुख्यालय के रास्तों के दोनों तरह पौधरोपण लगातार किया जा रहा है। लोग भी इनके साथ जुड़ते जा रहे हैं। पौधरोपण की इन्होने जो मुहिम चलाई है वह पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करने का मैसेज दे रही है। सभी व्यक्ति अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे और हम इनकी रक्षा करें। पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि अपनों की स्मृति में पौधरोपण करवाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। पूर्व एसपी ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में जिले में पौधरोपण करवा कर अनुकरणीय कार्य किया है। इसी तरह हम जन्म दिन, विवाह सालगिरह इत्यादि के मौके पर भी पौधरोपण कर सकते हैं। मानसून में सभी व्यक्ति अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मानव उत्थान सेवा समिति के श्री लाधूसिंह भाटी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज का पौधरोपण पूर्व एसपी श्रीमती राशि डोगरा के स्व पिता श्री अशोक कुमार डोगरा की पुण्यतिथि पर किया गया। जिसमें जिला क्लब के बाहर  कुल 15 पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए गए हैं।  समिति की ओर से पौधरोपण लगातार जारी है। कार्यक्रम के आखिर में घर घर घोंसला अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से जिला कलक्टर को लड़की का घोंसला भेंट किया। इस मौके पर प्रेमचंद बंसल, लोकराज शर्मा,सुरेश कुमार महला,  खुशी अमलानी, संजय सिंह रावत, सुधीर कुमार पूनिया,विपिन शर्मा, सोहनलाल सहारण, राजेन्द्र सिंह सैंगर, राजेश कुमार वानर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now