– अजाक की वार्षिक बैठक में संगठन विस्तार, भाईचारे और सामाजिक भागीदारी पर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक), राजस्थान जिला शाखा हनुमानगढ़ की वार्षिक बैठक अजाक कार्यालय हनुमानगढ़ में जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दौलतराम कालवा ने किया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकजुटता मजबूत करने तथा संगठन का विस्तार करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद संस्था के वरिष्ठ सदस्य जागेराम के गत दिनों हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. हनुप्रसाद रोहिला ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सबसे मजबूत माध्यम है। डॉ. ओमप्रकाश गोधा ने समाज में प्रचलित बुराइयों और कुरीतियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने पर विचार रखे।
भोपालराम मेहरड़ा ने समाज में भाईचारा बनाए रखने की बात कही। अम्मीचंद सांव ने एक-दूसरे की मदद करने तथा संगठन से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। दीपक बारोटिया ने सदस्यों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मोहनलाल जीनागल ने संगठन का विस्तार करने और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































