पर्यावरण संरक्षण हरा भरा हो हनुमानगढ़

910
हनुमानगढ़ – पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जिला हनुमानगढ़ को हरा भरा रखने हेतु इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 05.06.2020 के अवसर पर  जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ जाकिर हुसैन  द्वारा कलेक्ट्रेट में पौधारोपण कर की जा चुकी है। जिला कलेक्टर की मंशा है कि सभी कार्यालय अधि./कर्मचारी अपने यहां खाली पड़ी भूमि तथा अपने घरों के आसपास पौधारोपण करें। इसी क्रम में आज ज्ञानोधान पार्क तथा जिला कोष कार्यालय के सामने स्थित पार्क एवं बाहर के स्थानों पर 50 पौधे क्रमशः बड़ ,पीपल ,डिस्टोनिया, टिकोमा, गुड़हल, गुलाब ,शहतूत ,शीशम ,चांदनी व रात की रानी के पौधे लगाए गए पार्क में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं अधिवक्ता श्री सुरेश दादरवाल एवम आमीन खां द्वारा इन पौधों में पानी डालने व देखभाल की जिमेवारी ली गई। मुख्य रूप से  कार्यालय अधीक्षक श्री बृजमोहन सोखल, श्री लखविंदर सिंह मैनेजर सर्व श्री कमलकांत सेवटा, हेमंत थावरी ,प्रमोद कुमार ,अधिवक्ता श्री जाकिर हुसैन ,ओम प्रकाश,  स्टाम्प  विक्रेता सर्व श्री महेंद्र पाल चाहर,नागरिक सुरक्षा सदस्य एवं कर्मचारी सर्व श्री संदीप कुमार, भूपेंद्र ,बलकरण ,सुखचरण ,मनोज ,सुभाष, संजय खिच्ची, अश्वनी ,आदिल हसन ,मोहन कायथ ,सनी धोल , कुलदीप सिंह, राहुल मिश्रा, अशोक कुमार एवं  कलम न्यूज़ के संपादक गुरदेव सिंह सैनी ने भी पौधे लगाए और नगरपरिषद द्वारा डिवाइडर में बने पोधो को पानी भी दिया गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।