सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आया ये शॉकिंग कारण

0
1344

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी तक उनकी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। 34 साल के उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थे। वह अपने दोस्तों के साथ बीती रात थे और उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा सुबह नहीं खोलाl इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उन्होंने देखा कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली हैंl सुशांत सिंह राजपूत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थेl

इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक के बाद एक सिनेमा जगत के लिए बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इरफ़ान ख़ान, ऋषि कपूर और वाजिद खान के बाद सुशांत सिंह राजपूत का जाना इंटस्ड्री के लिए बड़ा झटका है। बॉलीवुड सेलेब्स इस घटना स्तब्ध हैं और अपनी सवेंदना व्यक्त कर रहे हैं।

सुशांत का नाम उन स्टार्स में शामिल है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम हो हासिल किया था। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिन्होंने ना सिर्फ समीक्षकों की तारीफ बटोरीं, जबकि फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कुछ दिन पहले सुशांत सिंह की मैनेजर ने भी अपनी बिल्डिंग से खुदकर आत्महत्या की थी।

सुंशात सिंह राजपूत अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद एम एस धोनी, केदारनाथ, छिछोरे आदि।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now