बिश्नोई समाज के प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

299

– गुरु जंभेश्वर जी महाराज के 29 नियमों के पालन और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
हनुमानगढ़ टाउन के बिश्नोई धर्मशाला प्रांगण में रविवार को श्री जम्बेश्वर प्राणी हितकारी समिति द्वारा समाज के प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध एवं पूर्व सरपंच बृज लाल भादू ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रशासनिक सेवा दे रहे बिश्नोई समाज के अधिकारियों का सम्मान कर युवाओं को प्रेरणा देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद बिश्नोई अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक बिश्नोई थाना अधिकारी हनुमानगढ़ टाउन, श्रीमती ममता बिश्नोई सांख्यिकी विभाग, श्रीमती मोनिका गोदारा सहायक अभियंता कृषि विभाग तथा नरेश गोदारा पुलिस विभाग से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत समाज की ओर से पारंपरिक तरीके से किया गया।
समिति प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी पूनिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आए हुए सभी अतिथियों का शब्दों के माध्यम से अभिनंदन किया। इसके पश्चात समाज के गणमान्य व्यक्तियों ओम शंकर सिगट, धर्मपाल थालोड़ सरपंच, लखपत खीचड़, खेतपाल थापन, बी.एल. सहू, कृष्ण भादू, मोहन पूनिया, राजेंद्र पूनिया, मदन पूनिया, हनुमान सहारन, वेद प्रकाश सहारण, राकेश देहडू, हनुमान डूडी, शंकर लाल खीचड़, दिनेश, देवी दत्त कड़वासरा, प्रेम सियाग, विनोद पूनिया, इंद्र गोदारा, विजय गोदारा, रमेश खीचड़, लीलाधर धारणीया, मनोहर कड़वासरा, अनिल पूनिया, विपुल धारणीया, विनोद पृथ्वीराम गोदारा, बलबीर पूनिया, वीरेंद्र पूनिया, सुभाष गोदारा, विक्रम बिश्नोई, विष्णु कड़वासरा, सुरेंद्र कड़वासरा, मदन गोदारा, मनोज डेलू, राजेंद्र खीचड़, संजीव सहारण, बुधराम सहारण, सोमदत्त डेलू, मनोज गोदारा, मांगीलाल सहारण, पवन डेलू, हनुमान सिवर, बनवारी खीचड़, अमर सिंह गोदारा, सीताराम धतरवाल, राम नारायण गोदारा, बद्री धारणीया सहित अनेक लोगों ने अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।