बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री ई अहमद बेहोश हुए

655

नई दिल्ली: मंगलवार को बजट सत्र शुरू होते ही पूर्व मंत्री ई अहमद संसद में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अहमद, जूनियर विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत थे। बेहोश होते ही अहमद को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और डॉक्टर उन्हें देखने पहुंच गए। बता दें कि अहमद की तबियत तब खराब हुई जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे। अहमद, लोकसभा में केरल का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष हैं।

अधिक जानकारी के लिए इंतजार करें..