शर्मनाक: बच्चे वीडियो बनाते रहे और 4 लड़के लड़की के कपड़े उतारते रहे…

0
2573

पटना: देश में बढ़ती रेप की घटनाओं ने चिंता का महौला पैदा किया हुआ। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप का अभी मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब बिहार से नाबालिक लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वीडियो में सड़क पर एक नाबालिग लड़की को दबोचकर आधे दर्जन लड़के उसकी इज्जत से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। लड़की उन्हें बार-बार भैया कहकर छोड़ देने को कहती है मगर लड़के नाबालिग लड़की के कपड़े जबरन उतार रहे हैं। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर रहे हैं। इस बीच लड़की को वे सड़क पर गिरा देते हैं।

दो से तीन लड़के लड़की के ऊपर आकर कपड़े उतारने की कोशिश करते हैं। वहीं लड़की बार-बार दया की भीख मांगती है। वही दूसरी ओर आठ से दस वर्ष के लड़के मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। वीडियो के वायरल होने पर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए तो पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। इस मामले में एसआइटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर वीडियो के बाद विपक्ष भी नीतीश कुमार सरकार पर हल्ला बोल चुकी है।

बाद में किसी तरह से लड़की चंगुल से छूटती है। कुछ लड़के बाद में अपने साथियों को कहते हैं कि अब लड़की को जाने दो। तब जाकर लड़की दरिंदों के चंगुल से छूटकर भागती है। वीडियो में सड़क पर एक बाइक गिरी हुई दिखती है। जिसका नंबर जहानाबाद जिले का है। इससे पता चलता है कि वीडियो जहानाबाद का ही है। चौंकाने वाली बात है कि घटना में शामिल सभी 20 साल से कम उम्र के लड़के हैं। इसमें 12 से 14 साल के लड़के लड़की का वीडियो बना रहे हैं।
jehanabad-video

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद बिहार की राजनीति में हंगामा मच गया। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘निशब्द हूं! नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। इस वीडियो को हमारी टीम यहां साझा नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )