– अन्तर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में आयोजित अन्तर महाविद्यालय ताइक्वांडो (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2026-27 का समापन समारोहपूर्वक हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि तरुण विजय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा जीत-हार को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महिला वर्ग के अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में श्री श्याम महिला कॉलेज भादरा की स्नेहा ने स्वर्ण, राजकीय एम.एस. कॉलेज बीकानेर की भूमेश्वरी ने रजत तथा चौ. बल्लूराम गोदारा महिला कॉलेज श्रीगंगानगर की भव्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-49 में राजकीय लोहिया कॉलेज चूरू की गुंजन प्रजापत ने स्वर्ण, राजकीय कन्या कॉलेज भादरा की लक्ष्मी ने रजत और श्री जैन पीजी कॉलेज बीकानेर की रिशिका सुथार ने कांस्य पदक जीता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































