दिल्ली की हवा कितनी जहरीली? AQI के दो आंकड़ों ने बढ़ाया भ्रम

126

नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है। राजधानी की वायु गुणवत्ता को लेकर उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जब सरकारी एजेंसी और निजी प्लेटफॉर्म पर एक्यूआई (AQI) के बिल्कुल अलग-अलग आंकड़े सामने आए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 370 दर्ज किया, जबकि एक निजी प्लेटफॉर्म पर यह आंकड़ा 3036 तक पहुंच गया।

दोनों आंकड़ों में भारी अंतर ने लोगों को हैरान कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी मुख्य वजह प्रदूषण मापने की तकनीक और एक्यूआई की गणना के अलग-अलग तरीके हैं। सरकारी निगरानी केंद्र वैज्ञानिक उपकरणों और निर्धारित भारतीय मानकों के आधार पर प्रदूषण मापते हैं, जबकि कई निजी एजेंसियां सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। मौसम, नमी और तापमान में बदलाव से इन सेंसरों की रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।