क्या ईरान पर अब हमला नहीं करेंगे ट्रंप? कतर के पीएम से मुलाकात के बाद बदला रुख

59

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले करने के अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई करना जरूरी नहीं लग रहा है। इससे मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच युद्ध टलने की उम्मीद बढ़ी है।

ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत सहित क्षेत्र के कई देश नहीं चाहते कि अमेरिका ईरान पर नए हमले करे। इन देशों की अपील को ध्यान में रखते हुए अमेरिका फिलहाल हमले रोकने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है और बातचीत के जरिए समाधान निकलने की सकारात्मक संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

हालांकि ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और परिस्थितियां बदलने पर कभी भी कार्रवाई की जा सकती है।

दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरान पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने के संकेत दिए हैं। ईरान भी अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौता आसान नहीं माना जा रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।