कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

0
228

हनुमानगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी का पदभार ग्रहण समारोह जंक्शन के महाराजा अग्रसैन भवन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार, विधायक अमित चाचाण, राज्यमंत्री पवन गोदारा, राज्यमंत्री उमाशंकर शर्मा, सभापति गणेशराज बंसल सहित जिले भर से जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि देश की जनता अब जान चुकी है कि केंद्र सरकार ने 8-9 साल केवल झूठ ही बोले हैं। संवैधानिक संस्थाओं-ईडी, आयकर, सीबीआई का डर दिखा राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। अब प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

इंडिया जीतेगा, झूठे बेईमान हारेंगे। पीएम मोदी ने दावा किया था कि अपराध खत्म हो जाएंगे, आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 500 का नोट बंद कर 2000 का चलाया, अब 2 हजार का नोट बंद कर दिया। मणिपुर की घटना ने देश का सिर नीचा कर दिया। उन्होंने भाजपा के अभियान नहीं सहेगा राजस्थान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए अलग व दोगुना बजट रखा क्या यह नहीं सहना चाहिए ?, 19 जिले बनाए यह नहीं सहना चाहिए?, 10 गारंटी दी क्या यह नहीं सहना चाहिए ?.. सरकार गरीब, किसान की हर जरूरत का ख्याल रख रही है।

विधायक चौधरी विनोद कुमार व विधायक अमित चाचाण ने सरकार की जनकल्याणरी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अंतिम पंक्ति अंतिम व्यक्ति जमीन स्तर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इन्ही योजनाओं के बलबूते पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूरी रिपीट सरकार बनायेगी। संभाग प्रभारी जगदीश वर्मा ने सरकार की उपब्धिया गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कर्मचारी, आमजन सहित प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को राहत मिली है। भाजपा सम्प्रदायिक पार्टी है और दंगे करवाकर भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी माह में प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सरकार की योजनाओं से जागरूक करना है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।