एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के लाइफ गवर्नर एपेक्सियन गुरमीत सिंह चावल बने एपेक्स ग्लोबल चेयरमैन

219

हनुमानगढ़। पेनांग आईलैंड (मलेशिया) में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए एपेक्स ग्लोबल चेयरमैन के चुनाव हेतु भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एपेक्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 5 से एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के लाइफ गवर्नर एपेक्सियन गुरमीत चावला को एपेक्स ग्लोबल का चेयरमैन बनाया गया ।मलेशिया में हुए अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल में 7 देशों के सदस्यों ने भाग लिया,जिसमे ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, फिजी, श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत के सभी एपेक्सियन साथियों ने एपेक्स इंडियन को सर्वसम्मति से ग्लोबल चेयरमैन चुना गया । एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ एशिया में प्रथम बार उत्तर भारत में पहली बार एपेक्स डिस्ट्रिक्ट 5 से हनुमानगढ़ एपेक्स क्लब के एपेक्सियन गुरमीत चावला को ग्लोबल चेयरमैन बनाये जाने पर हनुमानगढ़ के एपेक्स क्लब में खुशी की लहर है व सभी सदस्यों ने एपेक्सियन गुरमीत चावला को बधाई दी । एपेक्स इंडिया के नेशनल बोर्ड के सदस्य एपेक्सियन राजेंद्र वेद ने बताया कि हनुमानगढ़ के एपेक्सियन गुरमीत चावला के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल चेयरमैन के पद मिलना गौरव की बात है, चावला  पूर्व में एपेक्स इंडिया के अध्यक्ष रह चुका है ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।