नीलकंठ महादेव मार्ग व चौक का शुभारम्भ, 6 को खुलेंगे मंदिर के कपाट

0
160
हनुमानगढ़। श्रीनीलंकठ महादेव सेवा समिति द्वारा संचालित काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के तहत प्रातः 07 बजे से 09 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना व महादेव का अभिषेक करवाया जा रहा है। सोमवार को मुख्य यजमान राकेश गांधी, चरणजीत गांधी, अश्वनी नारंग, रतिराम शाक्य, चिमन मित्तल, महावीर शर्मा, सरस डेयरी एमडी पवन गोयल, पूर्व सभापति पवन अग्रवाल, भीष्म कौशिक, महावीर रिणवा द्वारा सपत्नी विधिवत पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर यजमानों द्वारा आहुति डाली गई। दोपहर 12 बजे पूर्व पार्षद गौरव जैन, समिति अध्यक्ष अश्वनी नारंग सहित समस्त सदस्यों द्वारा नीलकंठ महादेव मार्ग व  नीलकंठ महादेव चौक का शुभारम्भ किया गया। समिति अध्यक्ष अश्वनी नारंग ने बताया कि नीलकंठ महादेव मार्ग एनपीएस स्कूल से आरम्भ होकर काशी विश्वनाथ मन्दिर होते हुए संगरीया रोड़ तक रहेगा। उन्होने बताया कि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 6 अगस्त को होगा।  उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए शिवरात्रि के पावन मौके पर 6 अगस्त को सुबह सवा दस बजे खोल दिया जाएगा। इससे पहले 6 अगस्त को अल सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में  9 विद्वान पंडितों की ओर से लगातार पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। रोजाना सुबह 8.15 बजे से 11.30 बजे तक बेदी मण्डल पूजन एवं हवन होगा। शाम 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक रोजाना आरती स्तुति वंदना हो रही है। 5 अगस्त को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से सुबह 11 बजे रवाना होगी जो शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए अधिक भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी। इस मौके पर रोहिताश शर्मा, सुरेश गुप्ता, श्रवण सहारण, सुरेन्द्र गाड़ी, राजकुमार नागपाल, हरीश चमौली, विजय कौशिक, विजय भुतना, सोनु मदान, अरूण शाक्य व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now