गांव झाम्बर में पौधारोपण की शुरूवात की

0
60

हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हरित अभियान के तहत गांव झाम्बर में पौधारोपण की शुरूवात की। इस वीराना भूमि को स्वच्छ सुन्दर बनाने के लिए मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य व झाम्बर गांव के युवाओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर 50 पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये, जिसमें पीपल, बरगद, पीलकन, नीम, बेलपत्र, अर्जुन, गुलर, जामुन प्रजाति के पौधे लगाये। झाम्बर के युवाओं ने मानव जीवन के अंतिम स्थान को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया व आपस में मिलकर यह पुनित कार्य करने का बीड़ा उठाया। गांववासियों ने मानव उत्थान सेवा समिति अध्यक्ष लादु सिंह भाटी के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा जो हरित अभियान चलाया जा रहा है, उसकी प्रशंसा की व हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर मानव उत्थान सेवा समिति अध्यक्ष लादु सिंह भाटी, उपसरपंच राजाराम कुकणा, विजय सिंह रेवाड़, हरीशचन्द्र बुडिया, तमन कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार ढाका, विनोद कुमार सिहाग, विनोद कुमार ढाका, अनिल कुमार सहू पटवारी, कृष्णा सिंह भाटी, रमेश शाक्य, शंकरलाल वर्मा, दाताराम स्वामी, मैनपाल गेदर, पवन कुमार गहलोत, पवन कुमार कुकणा, संदीप सिहाग, प्रेम कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार गहलोत, साहित सिंह राजपुत, सुनील कुमार, दानाराम शर्मा, संसार सिंह रोमाणा, सुभाष जिनागल, सतपाल, मदनलाल स्याग व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।