कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: बेटियों ने दिखाया दम, आज जीते 3 गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य, देखें पूरी लिस्ट

0
522

नई दिल्ली: भारत की बेटियों का दबदबा कॉमनवेल्थ खेलों में कायम है। महिला टेबल टेनिस टीम ने रविवार को सातवां गोल्ड अपने नाम किया। टेबल टेनिस के टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी। मनिका ने आखिरी सेट 11-7,11-4 और 11-7 से जीतकर भारत को सातवां गोल्ड मेडल जिताया।

आज टेबल टेनिस के अलावा वेटलिफ्टिंग में पूनम यादव ने और शूटिंग में मनु भाकेर ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।भारत ने आज चौथे दिन तक सात गोल्ड (सोना), दो सिल्वर (रजत) और 3 ब्रांज (कांस्य) मेडल जीते हैं। यानि कुल 12 मेडल भारत ने अपने नाम किये। 71 देशों की लिस्ट में भारत फिलहाल 4 नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 67, इंग्लैंड 40 और कनाडा 26 मेडल जीतकर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर है। भारत के कुल 221 खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम 2018 में हिस्सा ले रहे हैं।

table 1

राष्ट्रमंडल खेल में भारत को 2 रजत
आज भारत की महिला निशानेबाज हीना सिद्धु ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पर कब्जा किया। भारत ने 5 अप्रैल को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक रजत ही हासिल किया था. गुरुराज ने भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारत को 3 कांस्य
भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने रविवार को चौथे दिन भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डाला। इससे पहले रविवार को ही भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले दीपक लाठेर ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला कांस्य दिलाया था।

table tally

महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में-
इंग्लैंड की ओर से अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय महिला टीम ने यहां जारी 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में रविवार को चौथे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में स्थान हासिल करने की उम्मीद बरकरार रखी है। अब टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें