स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने 1265 तिरंगे बनाकर रचा इतिहास

221

15 अगस्त पर देशभक्ति की अनोखी मिसाल, स्कूल भवन में लहराए तिरंगों की शान
हनुमानगढ़। 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां देशभर में तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए विभिन्न आयोजन हुए, वहीं हनुमानगढ़ के गुरू अर्जुनदेव स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 1265 तिरंगे स्वयं बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अनोखे प्रयास ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर इन 1265 तिरंगों को स्कूल भवन में सजाया। जब पूरा भवन तिरंगों से सजा, तो दृश्य मनमोहक और प्रेरणादायक बन गया। इस कार्य में बच्चों ने जिस उत्साह और समर्पण का परिचय दिया, उसने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी विशेष बना दिया।
स्कूल व्यवस्थापक विशाल कटारिया और प्रिंसिपल नीतू कटारिया ने बच्चों और स्टाफ के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम और सम्मान का जीवंत उदाहरण है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।