हनुमानगढ़ जंक्शन, –79वां स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया। प्रार्थना और स्वागत भाषण से आरंभ हुए इस भव्य कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने छात्रों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने वंदे मातरम्, आई लव माय इंडिया, तेरी मिट्टी और मैं नये भारत का चेहरा जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 8 के देशभक्ति नृत्य और प्रभावशाली भाषणों ने हॉल में देशप्रेम की लहर दौड़ा दी।
जन्माष्टमी पर सजीव बाल कृष्ण लीलाओं का मंचन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। केजी सेक्शन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानी, राधा-कृष्ण और गोपियों के रूप में सजीव रूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया। देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर यह आयोजन राष्ट्रीय गीत की सामूहिक गूंज के साथ संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































