बर्फानी सेवा समिति का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल रवाना

37

*- श्री अरोड़वंश शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ किया विदा*
हनुमानगढ़। बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रविवार तड़के बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर जाने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने श्री अरोड़वंश शिव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा बाबा बर्फानी से यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के उत्साह और शिवभक्ति का वातावरण देखते ही बन रहा था।
सुबह 5रू15 बजे आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पंडित वलायती राम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर, प्रसाद वितरित कर एवं शुभकामनाएं देकर बालटाल के लिए रवाना किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं और परिजनों ने बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।
इस तीसरे जत्थे में अनिल कुमार धुडिया, राम लुभाया तीनां, सतीश कुमार छाबड़ा, अजय कुमार मिढ़ा, विनोद कुमार बगई, विजय मिड्ढ़ा, राजेश छाबड़ा, सोनू तथा संदीप चौहान शामिल रहे। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन की अभिलाषा के साथ यात्रा प्रारंभ की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।