भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष पर चिकित्सालय में व्हीलचेयर भेट

429

हनुमानगढ़। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा मरीजों एवं वृद्धजनों के लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं एक चिकित्सालय में व्हीलचेयर भेट की गई। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी गाईडलाइन की पालना करते हुए पौधारोपण भी किया गया और पौधों की सार संभाल का संकल्प लिया। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि इस वर्ष परशुराम जयंती घर पर रहकर की आराध्य देव की पूजा कर मनाई गई है और सभी सदस्यों द्वारा इस महामारी से जल्दी से जल्दी संसार को मुक्ति देने की कामना की गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा,सुनील शर्मा , विमला ,गायत्रीशर्मा ,मंजूशर्मा, किरणपारीक, उषा शर्मा योगिता ,आशा, कंचन, तारा, आशा, कीर्ति ,सीमा, मधु, राधा सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।