गोवा महिलाओं के लिए सबसे सेफ, राजधानी सहित ये प्रदेश रहे फिसड्डी

0
358

नई दिल्ली: चाइल्ड डेवलप्मेंट एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा जारी किए गए जेंडर वर्नेबिलिटी इंडेक्स (GVI) में गोवा को सबसे ऊपर और बिहार को लिस्ट में सबसे नीचे रखा गया है। दरअसल ये लिस्ट महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेशों पर किए गए एक सर्वे की जिसे महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया है।

भारत में गोवा महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश है। इसके बाद केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर हैं। वहीं महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश हैं। जबकि कि देश की राजधानी दिल्ली का नाम लिस्ट में बस बिहार से ऊपर है।

प्लान इंडिया ने यह रिपोर्ट तैयार की है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसे जारी किया। देश के पहले जेंडर वलनर्बिलिटी इंडेक्स (जीवीआई) महिलाओं की जिन चुनौतियों को दिखा रहा है, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और हिंसा से बचाव है। प्लान इंडिया ने एक नवंबर को दिल्ली में अपनी नेशनल कॉन्फ्रेंस में जीवीआई रिपोर्ट जारी की थी।

ये भी जरूर पढ़ें: निर्भया की मां बोलीं- राहुल गांधी की मदद से ही मेरा बेटा पायलट बना

इंडेक्स में 0 से 1 के बीच अंक दिए गए हैं। रिपोर्ट में जहां गोवा का जीवीआई इंडेक्स 0.656 है। वहीं राष्ट्रीय इंडेक्स 0.5314 है। वे प्रदेश जो अंक 1 के करीब हैं वे ज्यादा बेहतर हैं। महिलाओं के सुरक्षा के मामले में गोवा पहले, शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे और गरीबी में 8वें नंबर पर है। इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि भारत में करीब 29 फीसदी बच्चों की उम्र 0-5 साल है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now