आपका बच्‍चा भी जीत सकता है 5 हजार का इनाम, सरकार को भेजें वीडि‍यो

773

नई दिल्ली: सरकार अपनी योजनाओं को प्रमोट करने के लिए तरह-तरह की स्कीम ला रही है। अब सरकार बच्‍चों के जरि‍ए आधार कार्ड को प्रमोट करने की स्‍कीम तैयार में है। जि‍न बच्‍चों को चुना जाएगा उन्‍हें पांच हजार रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक का इनाम दि‍या जाएगा।

इसमें हि‍स्‍सा लेने के लि‍ए उम्र की सीमा नहीं है, हां आपके बच्‍चे को बोलना आना चाहि‍ए। इसके अलावा अगर आपका बच्चा नटखट है तो सोने पर सुहागा…! आपको बता दें ये इनाम किसी एक बच्चे को नहीं बल्कि कई बच्चों को मिलेगा।

बनाए 30 सेकंड का वीडियो:
आपको बच्‍चे का एक 30 सेकंड का वीडि‍यो  बनाना होगा। वीडि‍यो  30 सेकंड से कम का भी हो सकता है। इसमें आपके बच्‍चे को आधार कार्ड क्‍यों जरूरी है और आधार कार्ड के क्‍या फायदे हैं या फि‍र आधार कार्ड उनके कि‍सी जानकार के काम कैसे आया, ये सभी जानकारियां देनी होंगी। इस कैंपेन का नाम सरकार ने ‘आधार की कहानी बच्‍चों की जुबानी’ रखा है।

ये है शर्ते:

वीडि‍यो पूरी तरह से आपका बनाया हुआ होना चाहि‍ए। इससे कि‍सी की धार्मि‍क भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कुछ नहीं होना चाहि‍ए। सेलिब्रिटीन वगैरा की आवाज का इस्‍तेमाल या उनकी बोली की नकल नहीं करनी है। कि‍सी दूसरी एंट्री का डुप्‍लीकेट न लगे। इसमें कि‍सी आपत्‍ति‍जनक तस्‍वीर या शब्‍दों का इस्‍तेमाल नहीं होना चाहि‍ए।

इस ईमेल पते पर भेज सकते हैं वीडियो:

[email protected] पर भेज सकते हैं। We Transfer जैसी फाइल शेयरिंग साइट्स के जरिए इस पर वीडि‍यो का लिंक भी भेज सकते हैं। इसके अलावा  www.facebook.com/AdhaarOfficial/ पर प्राइवेट मैसेज के माध्‍यम से वीडि‍यो भेज सकते हैं। ट्रवि‍टर हैंडल है @UIDAI https://twitter.com/UIDAI।

इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)