जानिए…किस देश में मिलता 5 लाख मच्छरों वाला ये टेस्टी बर्गर, देखें VIDEO

बरसात के मौसम में अफ्रीका में हर साल विक्टोरिया झील के पानी से अनगिनत मच्छर पैदा होते हैं और विशाल झुंड बनाकर उड़ते हैं।

0
593

आज के दौर में बर्गर लगभग हर किसी को पसंद है। बच्चे, जवान, बूढ़े हर कोई बर्गर खाना पसंद करता है। ऐसे तो आपने आलू टिक्की, चीज, पनीर, चिकन, मटन और न जाने कितने तरीके के बर्गर का नाम सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने मच्छर वाला बर्गर का नाम सुना है?  नहीं ना, जानती हूं नाम सुनकर ही उल्टी करने का मन करता है। लेकिन ये बात सही है कि मच्छर वाला बर्गर भी होता।

अफ्रीका में ‘मिडज’ नाम का एक समुदाय है जो हवा में उड़ रहे मच्छरों को किसी बर्तन या फ्राइंग पैन से पकड़ते हैं और प्रोटीन से भरपूर मच्छर वाला बर्गर बनाते हैं। अफ़्रीकन देशों में इस मच्छर वाले बर्गर को बड़े चाव से खाया जाता है।

दरअसल, बरसात के मौसम में अफ्रीका में हर साल विक्टोरिया झील के पानी से अनगिनत मच्छर पैदा होते हैं और विशाल झुंड बनाकर उड़ते हैं। ऐसे में मच्छरों से निपटने के लिए यहां के लोग इन मच्छरों को एक बर्तन में जमा कर लेते हैं। इस बर्गर की टिक्की को बनाने के लिए लगभग 5 लाख मच्छरों को इकट्ठा किया जाता है। और फिर इसे मैस करके टिक्की का आकार दिया जाता है। इसके बाद इसे सेंक कर तैयार किया जाता है। इस टिक्की का रंग काला होता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर घूमती दिखी चुड़ैल, सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हुआ VIDEO

ये भी पढ़े Pics: पाकिस्तान में भगवान शिव के आंसुओं से बना तालाब सूखने की कगार पर

यहां के लोगों के लिए मच्छर वाले बर्गर किसी ईश्वरीय तोहफ़े से कम नहीं हैं। अकाल के समय ये लाइफ़ सेवर साबित होते हैं। हर गांव की अपनी बर्गर रेसिपी होती है। जिन लोगों को अपनी डाइट में हाई प्रोटीन की ज़रूरत होती है, उनके लिए ये टिक्की काफी फ़ायदेमंद होती है। कहते हैं कि इस टिक्की में आम चिकन मीट के मुकाबले कई गुना अधिक प्रोटीन होता है। हालांकि, अफ्रीका के सिर्फ कुछ ही इलाकों में इसे खाया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Facts (@thecompletefacts)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।