21 दिन के लॉकडाउन में जमकर बिकने लगी पुरूषों के काम आने वाली ये चीज, दुकानदार हुए परेशान !

0
1659

मुम्बई: भारत में कोरोना वायरस खतरा बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 562 हुई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद देश में डर का वातवरण व्याप्त है। देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। सिर्फ जरूरतों की चीजों के लिए ही लोग घर से निकल रहे है। जिसमें राशन, सब्जी, दवाईयॉं समेत अन्य जरुरी चीजें शामिल है।

वहीं दूसरी ओर अब लॉकडाउन के दौरान कंडोम धड़ल्ले से बिकने की खबर सामने आ रही हैं। पिछले कुछ हप्तो से कंडोम की बिक्री में  25 से 50 प्रतिशत बढ़त हुई हैं। इसमें 10 से 12 कंडोम वाले पैकेट्स सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे है। दवा विक्रेताओं की माने तो पहले 3 से 4 कंडोम वाले पैकेट्स ही सबसे ज्यादा बिकते थे। लेकिन देश में लॉकडाउन होने के बाद ग्राहक ज्यादा कंडोम वाले पैकेट्स खरीद रहे है।

सूत्रों कि माने तो, अक्सर नए साल के शुरुआत में कंडोम की बिक्री सबसे ज्यादा होती। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने से लोग रेगुलर दवाइयों के साथ कंडोम भी खरीद रहे है। कुछ दवाई के दुकानवालों ने कंडोम का स्टॉक 25 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया है। दुकारदारों का कहना कि इस दौरान केवल कंडोम की ही मांग नहीं बल्कि सेक्स आइटम की भी मांगों में बढ़ोतरी हुई है। कई-कई जगह स्टॉक कम होने के कारण दुकानदारों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

जाने-माने दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान लोगों के पास काफी समय है। उन लोगों के पास जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई या फिर वह लोग जो बिजी दिनचर्या होने के कारण शारीरिक संबंधों को प्राथमिकता नहीं दे पाते थे। ऐसे में अब उनके पास भरपूर समय है एक-दूसरे के साथ बीताने में।

ग्लोबल स्तर पर बढ़ी कंडोम की मांग
कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आई है कि मास्क और सैनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है। ब्रिटेन की मीडिया डेली वायर के मुताबिक, ब्रिटेन में दवा दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर के बाद कंडोम की मांग बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में रह रहे हैं। वो मास्क और सैनिटाइजर के अलावा कंडोम भी खरीद कर रख रहे हैं।

आपको बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है, वहीं कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंच गया है। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में 128 केस, केरल 109 केस फिर कर्नाटक का नम्बर आता है। भारत के अन्य राज्यों से भी मामले सामने आ रहे हैं लेकिन भारत के ये तीन राज्यों में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।