कोरोना के डर से इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को आया अस्थमा अटैक, देखें VIDEO

1181

मुम्बई: दुनियाभर में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इस बीच खबर है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते बॉलीवुड एक्ट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी को हाल ही में अस्थमा अटैक आया था। इसबात की जानकारी खुद मंदिरा ने एक इंटरव्यू में दी।

मंदिरा ने बताया कि मैं वीमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते ऑस्ट्रेलिया में थी और 9 मार्च को ही वापस आई हूं। मैं सेल्फ आइसोलेशन में थी और दिन गिन रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन उन्होंने निगेटिव वीडियो देखा लिया था, इसके अगले ही दिन उन्हें अस्थमा का अटैक आ गया। मंदिरा बेदी ने बताया कि मैं इतनी ज्यादा घबराई और डरी हुई थी कि मैंने सारा काम खुद करना शुरू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on

मंदिरा ने हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर कुछ पोस्ट डाली है। उन्होंने लोगों से अपील की वो सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें और पॉजिटिव चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। मंदिरा ने कहा इस दौरान लोगों को अपना रूटीन बनाना चाहिए और वर्कआउट करना चाहिए ताकि सेहतमंद रहें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।