राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बजा नेपाल का राष्ट्रगान, देखिए Video फिर क्या हुआ?

0
553

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह गलत सॉन्ग बजने से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।  बुधवार को राहुल यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल बोले अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बज गया। इस पर उन्होंने फौरन टोक दिया और राष्ट्रगीत चालू करने को कहा। अब भाजपा नेता ने भी इस वीडियो को शेयर कर सवाल उठा रहे।

वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता मंच पर खड़े हैं। इसी दौरान राहुल पास में खड़े नेता से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहते हैं। इसके बाद सभी सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं, लेकिन गलती से नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगता है। हालांकि, राहुल तुरंत इशारा कर नेताओं को उसे रोकने के लिए कहते हैं और उसकी जगह राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहते हैं।

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- राहुल का कॉमेडी सर्कस। इसके अलावा तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है?

ट्रोलर्स के निशाने पर राहुल
इस वाकये के बाद राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? दूसरे यूजर ने कहा- इन लोगों पर राष्ट्रगीत के अपमान के लिए मामला दर्ज होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह राहुल गांधी के खिलाफ साजिश है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।