क्यों सब कर रहे हैं Moye-Moye? नेता से लेकर सेलिब्रिटीज तक मोय मोय का खुमार, देखें ये VIDEO

सरल भाषा में समझें तो मोय-मोय का अर्थ है कि बुरे सपने आने के बाद भी जीवन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। Džanum या Moye-Moye गाना यह बताता है

0
311

Moye Moye: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ ना कुछ वायरल और ट्रेंड में बना ही रहता है। अब आयुष्मान खुराना की मोय मोय एक वीडियो क्लिप खूब पसंद किया जा रहा है। मोय मोय इतना ज्यादा ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई यह जानना चाह रहे हैं कि मोय-मोय का क्या मतलब है और यह कैसे ट्रेंड का हिस्सा बना।

जब हमने सर्च किया तो मालूम चला कि पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया में मोय मोय का खुमार चढ़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस, इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई मोय मोय कर रहे हैं।

आज से 8 महीने पुराना गाना है मोय-मोय
मोय-मोय गाना के बारे में जानना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि मोय मोय गाने का असली टाइटल (Džanum) डेजंनम है। यह गाना आठ महीने पहले रिलीज हुआ है, जो अब हर किसी के जुबान पर बसा हुआ है। मोय-मोय गाने के यूट्यूब वीडियो पर अब तक 59 मिलियन व्यूज और 1.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। भारत में यह गाना मीम, वीडियो और पोस्ट समेत हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है।


किस देश का और किसने गाया है गाना?


डेज़नम (Džanum) एक बेहद ही इमोशनल गाना है, जिसे सर्बियाई सिंगर Teya Dora ने गाया है। सर्बियाई भाषा में Džanum का अर्थ है बुरा सपना। सरल भाषा में समझें तो मोय-मोय का अर्थ है कि बुरे सपने आने के बाद भी जीवन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। Džanum या Moye-Moye गाना यह बताता है कि अगर आपका सपना अधूरा रह गया है तो उसे लेकर आपको हार नहीं माननी चाहिए।

बुरे सपने और निराशा पर काबू पाकर हम अपने जीवन में चल रही चीजों को बेहतर कर सकते हैं। सोशल मीडिया में भले ही इस गाने पर कई कॉमेडी मीम बनाई जा रही हो, लेकिन इस गाने का अर्थ बहुत गंभीर है। जैसा कि आप वीडियो में ही देख सकते हैं कि लड़की कितनी दुखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Južni Vetar (@juznivetarfilm)


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।