चिली में 14 साल बाद आई बड़ी तबाही, 120 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर, देखें तस्वीरें

चिली में 14 साल बाद ऐसी तबाही देखने को मिली है। 2010 में यहां भूकंप आया था। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई थी। 15 लाख लोग बेघर हुए थे।chile wildfires news

0
220

Chile Wildfires: चिली में घनी आबादी वाले इलाके के आसपास जंगल में भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना में अब तक 120 लोगों की मौत हुई है और लगभग 1600 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गए। वहीं, मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है। गंभीर हालत को देखते हुए राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिली में 14 साल बाद ऐसी तबाही देखने को मिली है। 2010 में यहां भूकंप आया था। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई थी। 15 लाख लोग बेघर हुए थे। राष्ट्रपति बोरिक ने कहा- वीना डेल मार और वलपरिसो के जंगलों में लगी आग क्विलपुए, लिमचे, विला एलेमाना शहरों में फैल गई है। ये सभी तटीय शहर हैं। साल के इस समय यहां हजारों टूरिस्ट आते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश, जानिए किसे क्या मिला? इन 4 सेक्टर्स पर रहा पूरा फोकस

उन्होंने कहा- लोग छुट्टियां मानने के लिए यहां जमा हुए। ऐसे में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। घर, होटल, रिसॉर्ट जल गए हैं। हालात काबू से बाहर हो गए हैं। लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सबसे पहले वीना डेल मार और वलपरिसो शहर के जंगलों में आग लगी। ये लगातार फैल रही है। हजारों घर जल गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, आग में अपना घर खो चुके एक शख्स ने कहा- आग फैलने से हालात न्यूक्लियर बम फटने जैसे हो गए हैं। यहां कुछ नहीं बचा है। आसमान से राख बरस रही है। मेरा घर खाक हो गया। दोस्तों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड ने जीता ग्रैमी, पढ़ें कैसा रहा बैंड का 45 साल का सफर?

कारों में जल गए लोग
AFP न्यूज के मुताबिक लोग कारों में बैठकर यहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं। कई जलते हुए पेड़ सड़कों पर गिरे हुए हैं। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसी स्थिति में कई कारें जल गईं और उनमें सवार लोगों की मौत हो गई। कई शव सड़कों पर बिखरे हुए हैं। इन पर चादर बिछाई गई है। लोगों का कहना है कि वो जहां भी जा रहे हैं, उन्हें वहां शव बिखरे दिख रहे हैं।

क्यों लगी चिली केे जगंलों में आग
आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं लेकिन चिली गर्म देश है। यहां जलवायु परिस्थितियां अलग है। अक्सर गर्म देशों में जगंलों में आग लग जाती है। आग जलने के लिए हीट, ईंधन और ऑक्सीजन जरूरी होते हैं। जंगल में ऑक्सीजन हवा में ही मौजूद होती है। पेड़ों की सूखी टहनियां और पत्ते ईंधन का काम करते हैं। वहीं एक छोटी सी चिंगारी हीट का काम कर सकती है। जानकार बताते हैं कि चिली में इस साल तापमान असामान्य रहा है।

ये भी पढ़ें: भड़काऊ भाषण केस, मुफ्ती अजहरी हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला?

आग लगे जंगलों के चलते तापमान 40 डिग्री सेलसियस पहुंच गया है। लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये आग कब लगी इसकी जानकारी नहीं है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।