बड़े काम का है Swiftkey कीबोर्ड ऐप, खासकर इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलिट्रेशन के मामले में

0
531

हाल ही में गूगल ने इंडिक कीबोर्ड लॉन्च किया है। पहले इस ऐप से नेटिव हिंदी कीबोर्ड में टाइप करना संभव था। लेकिन अब ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर को इसका हिस्सा बना दिया गया है। अगर आपको हिंदी में शब्द लिखना है कि टाइपिंग अंग्रेजी में कीजिए। जैसे ही पहला शब्द खत्म होने वाला हो, ट्रांसलिट्रेशन के हिंदी सुझाव में से सही शब्द को चुन लें।

इसके साथ कीबोर्ड अपने आप अनुमान लगा लेता है कि आप हिंदी में लिखना चाहते हो। इसके बाद अगले शब्द अपने आप ही हिंदी में तब्दील होने लगते हैं। बता दें कि हम पहले से गूगल के इंडिक कीबोर्ड इस्तेमाल करते रहे हैं। ऐसे में इस कीबोर्ड का आदी होने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि यह कीबोर्ड तेजी से काम करता है, खासकर इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलिट्रेशन के मामले में। प्रिडिक्शन भी बहुत हद तक सटीक है। और यह इस्तेमाल के साथ और सुधरेगा।

swiftkey-app-hindi-transliteration-screenshot_800x475_41480333250

इन सबके अलावा आप चाहें तो कीबोर्ड का साइज़ तय कर सकते हैं। इसके अलावा कीबोर्ड का लेआउट भी अपनी सुविधा और पसंद से बदल सकते हैं। लेकिन गूगल इंडिक कीबोर्ड की जगह इसे इस्तेमाल के लिए आपको ट्रांसलिट्रेशन की थोड़ी कमियों को नज़रअंदाज करना होगा।