रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत, अब मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

दूसरी तरफ, यूक्रेन ने कहा- यह रूस की साजिश हो सकती है। हमने अपनी मिलिट्री टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे। हादसा पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ।

0
155

Russia Military Plane Crash: रूस में बुधवार को हुए प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। क्रैश के कई घंटे बाद रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई। यूक्रेन ने अपने ही नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इन्हें कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। यह आतंकी हमला है।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

RIA-नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में यूक्रेन के 65 सैनिक थे, जिन्हें पहले बंदी बनाया गया था। इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा रहा था। ये एक्सचेंज यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी सवार थे।

ये भी पढ़ें: 16 फरवरी को भारत बंद! राकेश टिकैत ने किया ऐलान, पढ़िए किसानों से क्या की अपील?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मुताबिक, यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

ये भी पढ़ें: OnePlus 12 स्मार्टफोन सीरीज और बड्स-3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

दूसरी तरफ, यूक्रेन ने कहा- यह रूस की साजिश हो सकती है। हमने अपनी मिलिट्री टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे। हादसा पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ। गवर्नर वाएशेलव ग्लाडकोव ने हादसे की पुष्टि की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।