जानिए 10वीं के बाद कैसे बना सकते हैं RAW,CBI और IB में करियर

0
1532

10वीं के बाद से ही कई बच्चे करियर के कई विकल्प तलाशने लगते हैं, कईयों को उनके अनुसार जानकारी मिल जाती है और कई बच्चे अन्य बच्चों के मुकाबले करियर सबंधी जानकारी नहीं जुटा पाते। आज हम यहां देश की प्रमुख जांच और जासूसी एजेंसियों सीबीआई, रॉ और आईबी के बारें में बताने जा रहे हैं। ताकि जो बच्चे प्रशासनिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं वो यहां होने वाली सेलेक्शन प्रक्रिया को समझ पाए।

सीधे शब्दों में कहे तो इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है। यह अपने ऑपरेशन देश के भीतर संचालित करती है, जबकि रॉ भारत का अनुसंधान और विश्लेषण विंग है और भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कैसे बनता है RAW,IB और CBI में करियर।

क्या है CBI
सीबीआई भारत में केंद्र सरकार की एक एजेंसी है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों और राष्ट्रीय हितों से संबंधित अपराधों की भारत सरकार की तरफ से जांच करती है।सीबीआई की स्थापना 1941 में स्थापित हुई थी और इसे अप्रैल 1963 में ‘केंद्रीय जांच ब्यूरो’ का नाम दिया गया था, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

सीबीआई आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों से संबंधित है। यह आपराधिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए कई प्रकार के मामलों की जांच करने के लिए लगाई जाती है। सीबीआई मुख्य रूप से एक जांच एजेंसी है।

क्या है IB-
आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो भी एक खुफिया एजेंसी है। यह देश में आतंकवाद और उग्रवाद की समस्याओं से निपटने के लिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की स्थापना ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान की गई थी। इसका मुख्य काम भारत की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह एजेंसी उन तत्वों पर कड़ी नजर रखती है जो कि देश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुख्य रूप से काउंटर इंटेलिजेंस, काउंटर आतंकवाद, वीआईपी सुरक्षा, देश विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया जानकारी जुटाने और आधारभूत संरचना के रखरखाव के काम करती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, तकनीकी रूप से गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करता है।

क्या है RAW-
साल 1968 तक, खुफिया ब्यूरो (आईबी) भारत के आंतरिक और बाहरी खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार था, लेकिन जब 1962 और 1965 के युद्ध में भारत की खुफिया एजेंसी नाकाम हो गई। उसके बाद सरकार ने बाहरी खुफिया ऑपरेशनों के लिए 1968 में अलग से ‘रॉ’ नाम की खुफिया एजेंसी बनाई थी। रॉ, भारत के पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखती है। रॉ, भारत के नीति निर्माताओं और सेना को खुफिया जानकारी प्रदान करता है।

कैसे बना सकते हैं इस क्षेत्र में करियर
सीबीआई में एसएससी सीजीएल के जरिए आप अधिकारी बन सकते हैं और कुछ पदों पर सीबीआई सीधे भी लोगों को चयन करती है। आईबी के लिए भी सीधे भर्ती की जाती है और अन्य विभागों से भी आईबी में उम्मीदवारों का चयन होता है। रॉ में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सिविल सेवाओं में कार्यरत होना आवश्यक होता है, उसके बाद रॉ में भर्ती की जाती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..